प्रतापगढ़ में सनसनीखेज घटना : प्राइवेट बस में कंडक्टर की लटकती मिली लाश, हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस
उमाशंकर यादव प्राइवेट बस में परिचालक का कार्य करता था। सोमवार की सुबह उसकी लाश बस में छत से लगे लोहे से लटकती मिली। गले में गमछे का फंदा लगाया गया था। सुबह चालक मो. समीर ने लटकता शव देखा तो वह सन्न रह गया।
विस्तार
उदयपुर थाना क्षेत्र के परानीपुर बाजार में प्राइवेट बस परिचालक उमाशंकर यादव उर्फ पप्पू (30) पुत्र स्व. श्रीराम निवासी अंतू गड़वारा ने रात में संदिग्ध दशा में बस के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी लाश बस की छत से लगे लोहे से लटकता मिला सुबह घटना की जानकारी होने पर चालक दंग रह गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
उमाशंकर यादव प्राइवेट बस में परिचालक का कार्य करता था। सोमवार की सुबह उसकी लाश बस में छत से लगे लोहे से लटकती मिली। गले में गमछे का फंदा लगाया गया था। सुबह चालक मो. समीर ने लटकता शव देखा तो वह सन्न रह गया। उसकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को बस से बाहर निकाला गया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
बस की इतनी ऊंचाई ज्यादा नहीं
घटना को लेकर संदेह भी उत्पन्न हो गया है। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझकर रह गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की ऊंचाई इतनी नहीं कि सामान्य कद काठी का आदमी फांसी लगा सके। उसकी हत्या करके शव को लटकाया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही इन सवालों का जवाब मिल सकेगा।