Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Daughters at the helm of ambulances, saving lives

Pratapgarh News: एंबुलेंस की कमान संभाल रहीं बेटियां, बचा रहीं जिंदगियां

Thu, 19 Nov 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 19 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Daughters at the helm of ambulances, saving lives
एंबुलेंस ईएमटी शालनी
जिले में 108 और 102 एंबुलेंस से इलाज करते हुए घर से अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी आधी आबादी संभाल रहीं हैं। जिले में 16 महिला इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) की तैनाती हुई है।
विज्ञापन

जिले में 108 और 102 को मिलाकर 78 एंबुलेंस हैं। डेढ़ सौ ईएमटी तैनात हैं। इनमें बीते दो साल में 16 महिलाएं ईएमटी के रूम में कार्य कर रही हैं। कॉल आते ही वह पायलट के साथ मौके के लिए निकल पड़ती हैं।
विज्ञापन

मरीजों को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाती हैं। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला हो या सड़क हादसे में घायल मरीज, सबको समय पर मदद देकर उनकी जान बचाती हैं। कई बार एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराने की जिम्मेदारी भी इन्हीं के कंधों पर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर पवन मिश्र ने बताया कि महिला ईएमटी आस्था श्रीवास्तव, पूर्णिमा, मनीता, आरती, अंजली, रोशनी, गायत्री शालनी, गुलशन, विमलेश, आकांक्षा, लक्ष्मी, पूजा, अन्नू, प्रीती और इतलेश हैं। महिला ईएमटी समय से ड्यूटी आती है और समय से घर जाती हैं। किसी प्रकार की इनकी शिकायत नहीं आई।

कोट-ईएमटी बनकर दिन भर मरीजों की सेवा करती हूं। शाम को छह बजे तक घर पहुंच जाती हूं। दो घंटे के आराम के बाद फार्मासिस्ट में चयन के लिए तैयारी करती हूं। रात में यदि किसी मरीज का फोन आ जाता है तो हर संभव उसकी मदद करती हूं।-शालनी, सिटी कस्बा

एक बार प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में ही प्रसव हो गया। उस समय थोड़ा डर लगा, लेकिन प्रशिक्षण काम आया। मां और बच्चा दोनों सुरक्षित रहे। उस दिन लगा कि नौकरी सही मायने में सफल हो गई। बीएड की पढ़ाई पूरी हो गई है। आगे शिक्षक बनने की तैयारी जारी है। -आस्था श्रीवास्तव, पृथ्वीगंज

एंबुलेंस ईएमटी शालनी

एंबुलेंस ईएमटी शालनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed