{"_id":"6696f26568056247b80e7f25","slug":"daughter-in-law-bhanvi-demands-intervention-from-cm-in-support-of-uday-pratap-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-120845-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: उदय प्रताप के समर्थन में बहू भानवी ने सीएम से की हस्तक्षेप की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: उदय प्रताप के समर्थन में बहू भानवी ने सीएम से की हस्तक्षेप की मांग
विज्ञापन
मोहर्रम के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह के पिता उदय प्रताप सिंह को प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर रखा है। ऐसे में अपने ससुर के समर्थन में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम से हस्तक्षेप की मांग की है।
भानवी सिंह ने बुधवार की शाम एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नारी हूं लड़ सकती हूं। बिना रुके मैं चल सकती हूं। क्षत्राणी हूं रण से क्यों भागूं। लड़कर जीतूं या मर सकती हूं।
देर रात प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित पोस पोस्ट लिखा कि दाऊ साहब को हर बार मोहर्रम के पहले हाउस अरेस्ट करना उचित नहीं है। हमारे बुजुर्ग ससुर बड़े महाराज ने हिंदुत्व और मानवता के लिए बहुत काम किया है। आखिर उनसे किसको डर है। हिंदुत्व के पोषक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आप प्रशासन को निर्देश दें कि भदरी रियासत का अपमान और दाऊ साहब का अपमान कोई न करे। इस पोस्ट के बाद कुंडा की सरगर्मी बढ़ गई है।