फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Daughter-in-law beats her uncle-in-law, video goes viral on social media

Pratapgarh News: बहू ने चचिया ससुर को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law beats her uncle-in-law, video goes viral on social media
बुजुर्ग चचिया ससुर की पिटाई बहू द्वारा किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने बुजुर्ग व बहू के साथ ही ग्रामीणों का बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के सराय कल्याणदेव निवासी 87 वर्षीय विश्वनाथ तिवारी अविवाहित हैं। वह अपने भतीजे ओंकारनाथ के साथ रहते हैं। भाई के बेटों के नाम अपनी संपत्ति की वसीयत भी कर दी है। ओंकारनाथ उत्तराखंड प्रांत में निजी नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी सुनीता तिवारी बच्चों व चचिया ससुर के साथ रहती है।
विज्ञापन

शनिवार को सुनीता द्वारा चचिया ससुर विश्वनाथ तिवारी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। हालांकि वीडियो का संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। अंतू पुलिस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर बुजुर्ग के घर पहुंची। जहां ग्रामीणों व सुनीता से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आनंदपाल भदौरिया ने बताया कि बुजुर्ग की दिमागी हालत ठीक नहीं है। अकेली बहू ही घर पर रहकर उसकी सेवा कर रही है। आसपास के लोग भी बहू द्वारा ही बुजुर्ग की सेवा करने की बात बताई गई। लोगों का कहना है कि उसने गुस्से में मारपीट की है। जिसके लिए बुजुर्ग से उसने माफी भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed