फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Daughter died due to collapse of house, father serious

Pratapgarh News: मकान का बारजा ढहने से बेटी की मौत, पिता गंभीर

Fri, 04 Aug 2023 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 04 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Daughter died due to collapse of house, father serious
मृतका खुशबू। फाइल फोटो
फतनपुर थाना क्षेत्र के गारापुर बांसी गांव में बृहस्पतिवार की शाम बारिश के दौरान निर्माणाधीन मकान का बारजा गिर गया। मलबे में दबने से बेटी की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद रोते-बिलखने परिजनों को ग्रामीणों ने संभाला। मौके पर भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन

गारापुर बांसी निवासी दयाशंकर गौतम (57) अपने पुराने मकान की मरम्मत करा रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम बारिश होने लगी तो उन्होंने काम बंद कराकर निर्माणाधीन स्थल पर तिरपाल डाल दिया। इसके बाद बेटी खुशबू गौतम (25) के साथ बारजे के नीचे बैठ गए। अचानक बारिश के दौरान ही आरसीसी का बारजा अचानक गिर गया।
विज्ञापन

बारजे के मलबे के नीचे पिता-पुत्री दोनों दब गए। शोर शराबा सुनकर परिजनों संग गांव के वहां पहुंचे। लोगों ने मलबे के नीचे दबे पिता-पुत्री को बाहर निकाला। दोनों को उपचार के लिए बीरापुर पीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद खुशबू को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दयाशंकर की हालत गंभीर बनी है। परिजनों के मुताबिक मृतका खुशबू स्नातक की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



चारपाई से पहुंचाया एंबुलेंस तक
निर्माणाधीन मकान का बारजा ढहने और पिता-पुत्री के घायल होने की सूचना मिलने के कुछ देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। रास्ता संकरा होने के कारण एंबुलेंस कुछ दूर रोक दी गई। लोग दोनों घायलों को चारपाई पर लिटाकर सड़क पर खड़ी एंबुलेंस तक पहुंचाया। तब उन्हें अस्पताल ले जाया जा सका।


ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरने से यात्री घायल

रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली निवासी अमरनाथ दुबे (35) बृहस्पतिवार की शाम दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे। जंक्शन पर पहुंचने पर पद्मावत एक्सप्रेस छूट चुकी थी। वह ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म पर दौड़ पड़े। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से गिरकर कोच के नीचे चले गए। जीआरपी के जवानों ने घायल अमरनाथ को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।


......




मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज

नगर कोतवाली के टेऊंगा हीरालाल का आरोप है कि 20 जुलाई को रंजिश में पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गले से सोने की जंजीर लूट ले गए। परिवार के लोगों को भी पीटा। एसपी के आदेश पर पुलिस ने बुधवार की रात शिवमूरत पाल, सुमित्रा देवी, शुभम, दयाशंकर पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed