{"_id":"68505c65a5b4ef77a402efa2","slug":"dap-and-urea-storage-at-committees-is-low-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-141741-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: समितियों पर डीएपी और यूरिया का भंडारण कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: समितियों पर डीएपी और यूरिया का भंडारण कम
विज्ञापन
नहरों में पानी नहीं आने से सिंचाई की समस्या से जूझ रहे किसानों को अब खाद की किल्लत परेशान करेगी। समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध न होने से किसान बाजार से उर्वरक की खरीदारी कर रहे हैं। पुराने स्टॉक का वितरण समितियों से किया जा रहा है।
किसानों ने धान की नर्सरी डाल दी है। अब तैयार हो रही धान की नर्सरी को खाद की जरूरत है। हालांकि शुरुआत में किसानों को डीएपी की आवश्यकता अधिक हुई। रोपाई के बाद यूरिया की मांग बढ़ेगी। जिले में करीब दो लाख किसानों ने धान की नर्सरी तैयार करना शुरू कर दिया है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनके सिंह के अनुसार एक बीघे धान की नर्सरी के लिए चार किग्रा डीएपी की आवश्यकता होती है।
वर्तमान में जिले की 173 समितियों पर महज एक हजार मीट्रिक टन डीएपी और 1500 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। पिछले साल खरीफ सीजन में 7368 मीट्रिक टन डीएपी की खपत हुई थी। जबकि यूरिया की खपत 16022 मीट्रिक टन थी। एआर कॉपरेटिव देवेंद्र वर्मन ने बताया कि पीसीएफ गोदाम में 1500 मीट्रिक टन डीएपी और 1800 मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन
0 दुर्गागंंज क्षेत्र की समिति पर ताला लटक रहा है। धान की नर्सरी के पौध तैयार हो रहे हैं। बाजार से डीएपी महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही है।
मनोज, कुशफरा
0 दो बीघे में धान की नर्सरी डाली गई है। नहरों में पानी नहीं आने से सिंचाई की परेशानी हो रही है। डीएपी बाजार से खरीदनी पड़ेगी।
शिवेशचंद्र मिश्रा, कंधई