फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dabish in search of block chief, laborers picked up police

ब्लाक प्रमुख की तलाश में दबिश, मजदूरों को उठा लाई पुलिस

Tue, 02 Apr 2019 11:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
बीडीओ को घसीटकर कार्यालय में बेरहमी से पीटने वाले ब्लाक प्रमुख की तलाश में मंगलवार को पुलिस ने उनके ईंट भट्ठे पर दबिश दी। वह नहीं मिले तो पुलिस पांच मजदूरों को ही थाने उठा ले आई। घटना की जानकारी लेने के लिए एसडीएम व सीओ लालगंज ने ब्लाक का निरीक्षण किया। वहां पहले से ही फोर्स मौजूद थी। एएसपी पश्चिमी भी मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगे। बीडीओ ने कुछ हमलावरों के नाम को बताए हैं। हालांकि पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


सांगीपुर के बीडीओ साखीगोपाल दुबे के ऊपर सोमवार को ब्लाक परिसर में ही ब्लाक प्रमुख अशोक कुमार सिंह बबलू ने अपने भाई पप्पू सिंह समेत अन्य साथियों के साथ हमला बोला था। मोबाइल व चश्मा भी छीनने का आरोप था। पुलिस ने ब्लाक प्रमुख समेत बाईस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। मंगलवार को सांगीपुर पुलिस ने प्रमुख के सुजाखर स्थित ईंट भट्ठे पर दबिश दी। प्रमुख के न मिलने पर पांच मजदूरों को पुलिस थाने उठा लाई।
विज्ञापन


उनके दूसरे ठिकानों पर भी पुलिस ने दबिश दी। घटना की जानकारी लेने के लिए मंगलवार को ही एसडीएम व सीओ लालगंज दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी शिवाजी शुक्ला भी पहुंच गए। अधिकारियों ने बीडीओ से भी बात की। सूत्रों की मानें तो बीडीओ ने कुछ हमलावरों के नाम पुलिस को बताए हैं। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एसओ सांगीपुर ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ब्लाक में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। बीडीओ को भी सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed