फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cylinder burst after fire in ambulance parked near petrol pump

Pratapgarh : पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल

Thu, 17 Oct 2024 11:53 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Oct 2024 11:53 AM IST
सार

विस्फोट इतना तगड़ा था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग बुझाए, हालांकि तब तक एंबुलेंस पूरी तरह से जल चुकी थी।

विज्ञापन
Cylinder burst after fire in ambulance parked near petrol pump
सिलिंडर में विस्फोट के बाद उड़े एंबुलेंस के परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या राजमार्ग पर रंजीतपुर चिलबिला बराछा मोड़ फ्लाईओवर के करीब बुधवार की आधी रात एंबुलेंस में आग लगने के बाद तेज धमाके से हर कोई सहम गया। वाहन के परखच्चे उड़ गए और स्कूली सवार घायल हो गया। आसपास खड़े वाहनों के शीशे टूट गए। ईरिक्शा एजेंसी व मेडिकल स्टोर में धमाके से खिड़कियां व दरवाजों में लगे शीशे चटक गए। करीब सौ मीटर दूर तक वाहन के कलपुर्जे बिखरे पड़े थे। कन्नौज का रहने वाला चालक हादसे में बाल-बाल बच गया। जांच के बाद यह सामने आया कि ऑक्सीजन ब्लास्ट होने से धमाका हुआ है। मौके पर एसपी डॉ. अनिल कुमार भी पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन














शहर के रंजीतपुर चिलबिला फ्लाईओवर में बुधवार की देर रात दो पेट्रोल पंपों के बीच खड़ी एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। इस बीच एंबुलेंस में रखा सिलिंडर फट गया। जिससे सड़क से जा रहा स्कूटी सवार घायल हो गया। करीब में खड़े ट्रक और मेडिकल स्टोर के सी से क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट इतना तगड़ा था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग बुझाए, हालांकि तब तक एंबुलेंस पूरी तरह से जल चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed