{"_id":"615b592b8ebc3e6296746520","slug":"cyclone-storm-fell-trees-uprooted-tinsheds-and-hoardings-pratapgarh-news-ald3174375107","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवाती तूफान गिरे पेड़, उखड़ गए टिनशेड और होर्डिंग्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्रवाती तूफान गिरे पेड़, उखड़ गए टिनशेड और होर्डिंग्स
विज्ञापन
रविवार को रात हुई तेज बारिश से एएसपी कार्यालय जमा पानी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
जिले में रविवार की आधी रात आए चक्रवाती तूफान संग तेज बारिश ने जमकर कहर बरपाया। शहर में सबसे अधिक नुकसान हुआ। सैकड़ों पेड़ जहां धराशायी होकर बिजली के तारों पर गिर पड़े। जिससे बिजली व्यवस्था चरमरा उठी। तूफानी चक्रवात से टिनशेड, होर्डिंग्स, छप्पर व पेड़ दूर जा गिरे तो मोबाइल टावर भी क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़े। खबर भेजे जाने तक शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
रविवार की आधी रात जिले के लोगों का चक्रवाती तूफान संग जोरदार बरसात का सामाना करना पड़ा। शहर में चक्रवाती तूफान का सबसे अधिक देखने को मिला। डीएम कार्यालय की ओर जाने वाले रास्ते , पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डाकघर, जोगापुर समेत शहर के अन्य हिस्सों में पेड़ बिजली के तारों व सड़कों और कार्यालयों पर गिर गए। दर्जनों जगह पेड़ जड़ से उखड़ गए।
दुकानों के सामने लगे टिन शेड व होर्डिंग्स उड़कर दूर जा गिरे। बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार की सुबह पेड़ गिरने से जाम लगा रहा। नगर पालिका व बिजली विभाग के कर्मचारी गिरे पेड़ों को हटाने में लगे रहे।सुबह से लेकर रात तक शहर के लोग पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन
कटरा रोड पर आईटीआई के सामने दो बड़े पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गए थे। इससे आवागमन पूरी तरह ठप है। इस रोड पर करीब आधा दर्जन जगह पेड़ गिरे हैं। गड़वारा में भी कई जगह पेड़ गिरे हैं। लोक निर्माण विभाग डाक बंगले के पास मोबाइल टावर क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़ा था।

रोडवेज बस अड्डे के समीप टूटे बिजली के तारों को दुरूस्त करते कर्मचारी। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

रविवार रात में आयेे तूफान में विकास भवन के समीप कटरा रोड पर पेड़ गिरने से बंद हुआ मार्ग। संवाद- फोटो : PRATAPGARH