{"_id":"6a88bc69ac95f173870ae8aa","slug":"cyclist-hit-by-tractor-killed-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-175890-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ट्रैक्टर की चपेट में आया साइकिल सवार, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ट्रैक्टर की चपेट में आया साइकिल सवार, माैत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार 55 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
मृतक की पहचान पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कंजा निवासी रामजनक वर्मा के रूप में हुई है। वह दोपहर करीब दो बजे साइकिल से मकरा गए थे। लौटते समय मजीठी गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद से घायल रामजनक को सीएचसी पट्टी भेजा गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
-- -- -दो महीने पहले हुई थी लक्ष्मीराम की शादी, परिजनों में मातम
घटना की सूचना मिलते ही रामजनक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। प्रधान आनंद शुक्ला, पत्नी सुमित्रा देवी, बेटा लक्ष्मीराम और बेटी शिल्पी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि दो महीने पहले ही बेटे लक्ष्मीराम की शादी हुई थी। घर में खुशी का माहौल था, जो अब मातम में बदल गया है। सीओ पट्टी प्रदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।