फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cyclist dies due to collision with uncontrolled car

Pratapgarh News: बेकाबू कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Wed, 20 Dec 2023 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 20 Dec 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies due to collision with uncontrolled car
रानीगंज-पट्टी मार्ग पर दिलीपपुर के गोईं में मंगलवार की देर शाम बेकाबू कार की टक्कर से साइकिल सवार राजेंद्र प्रसाद पांडेय की मौत हो गई। घटना के बाद कार खाई में जाकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही।
विज्ञापन

दिलीपपुर के गोई निवासी राजेंद्र प्रसाद पांडे (50) मंगलवार की शाम साइकिल लेकर नदईपुर से जामताली बाजार की ओर जा रहे थे। गांव में ही आरा मशीन के करीब रानीगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मारते हुए खाई में पलट गई। टक्कर लगने के बाद साइकिल समेत राजेंद्र प्रसाद दूर जा गिरे। कार सवार लोग भी भाग निकले।
विज्ञापन

राहगीरों के शोर शराबे पर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। एंबुलेंस पहुंचने के पहले ही गंभीर रूप से घायल राजेंद्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर दिलीपपुर पुलिस के साथ ही सीओ पट्टी दिलीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से कार बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। सूचना पर राजेंद्र के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------------



उड़ीसा में हुई रामनगर के अहमद की हत्या, सदमे में परिजन
थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अहमद अली की उड़ीसा में हत्या की खबर मिलने पर परिजन सदमे में हैं। बुधवार को शव घर पहुंचने की संभावना है। घटना की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
रामनगर निवासी अहमद अली परिवार के गुजर बसर के लिए उड़ीसा में बर्तन व कपड़ा बेचने का कारोबार करता था। सोमवार को अहमद की हत्या कर दी गई। इस बात की जानकारी देर शाम परिजनों को हुई। खबर मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। मृतक के बेटे अमजद व मेहताब साथ रहते थे। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव लेकर घर के लिए रवाना हुए। मृतक की पत्नी आशिया का रो-रोकर हाल खराब है।



-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed