फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Culture of 21 states seen in Sadbhavana rally

सद्भावना रैली में दिखी 21 राज्यों की संस्कृति

Thu, 30 Jan 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Culture of 21 states seen in Sadbhavana rally
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के तीसरे दिन बुधवार को 21 राज्यों से आए युवा प्रतिभागियों ने सद्भावना रैली निकाली। सांस्कृतिक परिधानों में कलाकारों ने अपनी क्षेत्रीय लोक कलाओं एवं नृत्यों के माध्यम से मंत्रमुग्ध कर दिया। शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर रैली ने आपसी भाईचारे, सद्भावना व एकजुटता का संदेश दिया। कलाकारों को देखने के लिए सडक़ों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

साके त पीजी कालेज में आयोजित एकता शिविर में 21 राज्यों से आए संास्कृतिक दलों के बीच सुबह 10.30 बजे एसडीएम मोहनलाल गुप्ता व समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश, नागालैंड, उड़ीसा, मणिपुर, हरियाणा, दमन एवं दीव, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, सिक्किम, झारखंड, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर सहित 21 राज्यों के 250 कलाकारों ने अपने-अपने राज्यों के सांस्कृतिक परिधानों के बीच सजधज कर गीत व नृत्य के बीच सद्भावना रैली निकाली।
विज्ञापन

जिसमें भारत माता की झांकियों के साथ कई मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। इस दौरान अनेकता में एकता के नारे भी लगाए। रैली दहिलामऊ, अंबेडकर चौराहा होते घंटाघर पहुंची तो कलाकारों को देखने के लिए भीड़ जुट गई। रैली ने भ्रमण कर लोगों को एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम आवास होते हुए पुन: शिविर पहुंची। इस अवसर पर प्रबंधक अरविंद कुमार श्रीवास्तव, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक राम गोपाल चौहान, लेखाकार विनय मिश्र, उदयभान सिंह, प्रवीण सक्सेना, विश्वजीत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed