फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Crowds of candidates gathered to take the election trail

चुनाव निशान लेने के लिए प्रत्याशियों की उमड़ी भीड़

Mon, 12 Apr 2021 12:44 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Crowds of candidates gathered to take the election trail
सदर ब्लाक में चुनाव निशान लेने को लगी प्रत्याशियों की भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कूदने वाले प्रत्याशियों का जमावड़ा रविवार को नामांकन स्थलों पर लगा रहा। तीन बजे तक प्रत्याशी इसलिए जमे थे कि कहीं विरोधी पर्चा वापस लेने के लिए कोई साजिश तो न कर दें। तीन बजे के बाद चुनाव निशान मिलने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, तो अपनी बारी की प्रतीक्षा में लाइन में खड़े हो गए। वर्णमाला के अनुसार प्रत्याशियों को चुनाव निशान दिए गए और एआरओ ने प्रत्याशियों के हस्ताक्षर भी कराए।
विज्ञापन

रविवार को शहर के सदर तहसील और जिले के 17 ब्लाकों में दिन भर गहमा-गहमी रही। प्रत्याशियों को इस बात का भय था कि कहीं विरोधी कोई साजिश करके उनका पर्चा न वापस करवा ले। इसके चलते दिन भर नामांकन स्थलों पर प्रत्याशी समर्थकों के साथ जमा रहे। दोपहर तीन बजते ही प्रत्याशी लाइन में खड़े हो गए।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए आवेदन करने वाले लोगों में का उत्साह था। चुनाव निशान मिलते ही प्रत्याशी प्रचार सामग्री खरीदने के लिए बाजारों की ओर निकल पड़े। वहीं चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशी सोशल मीडिया में जानकारी दे रहे थे। प्रधान पद के अधिकांश दावेदारों ने गांव के लोगों का ग्रुप बना रखा है और समर्थन मांग रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में ब्लॉकों के बाहर चुनाव प्रचार सामग्री की दुकानें खुल गईं। अलग-अलग चुनाव चिन्ह की प्रचार सामग्री देखकर प्रत्याशी खरीद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर, बैनर छपवाने के लिए प्रिंटिंग प्रेस में लगी भीड़
तहसीलों और ब्लॉकों से चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रिंटिंग प्रेस पर पोस्टर, बैनर छपवाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रिंटिंग प्रेस संचालक के पास इतनी भीड़ थी कि दो दिन बाद आने को कह रहे थे। मगर प्रत्याशी तुरंत मांग रहे थे। अधिकांश प्रत्याशी देर शाम तक शहर में प्रचार सामग्री के मिलने का इंतजार करते रहे।

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के चुनाव निशान मिलने के दौरान सदर तहसील के सामने राजमार्ग पर लगा ?

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के चुनाव निशान मिलने के दौरान सदर तहसील के सामने राजमार्ग पर लगा ?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed