फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Crowd of vehicles... crossing not closed, freight train stood for an hour

Pratapgarh News: वाहनों की भीड़... बंद नहीं हुई क्रॉसिंग, एक घंटे खड़ी रही मालगाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Crowd of vehicles... crossing not closed, freight train stood for an hour
जेल रोड पर जाम के कारण बंद नहीं हो पा रहा बैरियर। संवाद
शहर के जेल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों के जाम की समस्या से हर दिन लोगों को जूझना पड़ रहा है। इससे ट्रेन संचालन पर भी असर पड़ता है। मंगलवार को क्रॉसिंग बंद न होने के कारण एक घंटे तक मालगाड़ी खड़ी रही। आरपीएफ ने पहुंचकर क्रॉसिंग बंद कराई और उसके बाद मालगाड़ी आगे बढ़ सकी।
विज्ञापन

मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन से गौरीगंज रेलवे स्टेशन एक मालगाड़ी जानी थी। जिसे स्टेशन से रवाना करने के लिए रेल अफसर से लेकर कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेल कर्मचारियों के अनुसार क्रॉसिंग खुलते ही दोनों ओर खड़े वाहन सवार लोग आगे निकलने के चक्कर में लगे थे। जिससे क्रॉसिंग पर लंबा जाम लग गया। दोपहर को स्कूल की भी छुट्टी हुई थी जिससे दबाव और बढ़ गया।
विज्ञापन

अफरातफरी के बीच गेटमैन की सूचना पर आरपीएफ पहुंची। वाहनों को रोककर क्रॉसिंग बंद कराई। इसके बाद मालगाड़ी गौरीगंज की ओर रवाना हो सकी। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि क्रॉसिंग बंद न होने के कारण मालगाड़ी को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed