{"_id":"64a98a7d071db9787a0b3544","slug":"crowd-of-devotees-gathered-to-perform-jalabhishek-in-houdeshwarnath-dham-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-1354-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हौदेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हौदेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sat, 08 Jul 2023 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 08 Jul 2023 09:40 PM IST
विज्ञापन
सावन के पांचवें दिन भी गूंजा हर-हर, बमबम, गंगा में डुबकी लगाकर पूजन करने वालों का रहा तांता
कुंडा। हैदेश्वरनाथ धाम में शनिवार को गंगा स्नान कर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। धाम पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजन- अर्चन किया और आस्था की डुबकी लगाई । मेला प्रबंधक जुगनू विश्वकर्मा ने बताया कि बाबा हौदेश्वरनाथ धाम में सावन मास में प्रतिदिन रूद्राभिषेक किया जा रहा है। अवध पति महाराज राजा भगीरथ पूजित महारूद्र बाबा हौदेश्वरनाथ धाम में दूर-दूर से भक्त आ रहे हैं।
प्रबंधक के मुताबिक सावन मास में गंगा स्नान कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक, पूजन-अर्चन करने वालों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, ऐसा पुराण वर्णित है। यहां अधिकमास और सावन में भक्तों की भीड़ जलाभिषेक करने आती है। सोमवार और शनिवार को भीड़ अधिक होती है, इसलिए पूजन के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जाती है। पुलिस संग स्वयंसेवक लोगों की मदद करते हैं।
नगर पंचायत के मोहल्लों में कराई फाॅगिंग
कुंडा । नगर पंचायत में बरसात शुरू होने के पहले से ही पूरे नगर में नाली -नालों की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। जन सत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह के निर्देश पर फॉगिंग कराई जा रही है। चेयरमैन के निर्देश पर गठित टीमें सफाई और फॉगिंग अभियान की निगरानी कर रही हैं। संवाद