फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Crowd gathered to welcome SP leader Shivpal in Kunda, did three km road show

Pratapgarh News: सपा नेता शिवपाल का कुंडा में जोरदार स्वागत

Mon, 19 Dec 2022 11:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to welcome SP leader Shivpal in Kunda, did three km road show
कुंडा पहुंचे सपा नेता पूर्व मंत्री शिवपाल यादव कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
सपा नेता शिवपाल यादव का सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। करीब तीन किमी का रोड शो करने के बाद गुलशन यादव के चुनाव कार्यालय पर पहुंचकर चाय पी फिर प्रयागराज के लिए रवाना हुए। इस दौरान भारी संख्या में सपाइयों का हुजूम उमड़ा। हालांकि, उनके स्वागत को लेकर गुटबाजी भी हावी रही।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव के आगमन को लेकर सपाई उत्साहित रहे। सपाइयों ने शिवपाल के स्वागत के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी थी। कहा जा रहा था कि वह निवर्तमान नगर अध्यक्ष सीमा यादव के घर वह जाएंगेे। बावजूद इसके सपा कार्यकर्ता उनकी अगवानी करने को देशराज का इनारा बाईपास पहुंच गए। सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने प्रतापगढ़ की सीमा पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वह खुली जीप में खड़े हो गए। उनके आगे-आगे युवाओं की साइकिल चलती रही। मवई फटकी, मन्नान और कुंडा कस्बे में भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह गुलशन यादव के चुनाव कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने चाय पी और प्रयागराज के लिए आगे बढ़ गए। हालांकि इस दौरान नगर पंचायत टिकट को लेकर हो रही गुटबाजी भी सामने आई। सीमा यादव के घर न जाने को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशराज के इनारा पर दूसरे गुट ने किया स्वागत
सपा नेता शिवपाल के आने को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह तो रहा लेकिन उनकी गुटबाजी भी सामने आई। देशराज का इनारा पर कुंडा विधान सभा अध्यक्ष राम अवध काका, पूर्व विधायक सदर मुन्ना यादव, सौरभ सिंह, सदर के पूर्व प्रमुख विनय सिंह, पूर्व जिला महासचिव रमेश यादव, अखिलेश यादव आदि ने स्वागत किया। इसके बाद ये सभी लोग वहां से कार्यालय नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed