फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Critical condition of woman standing beside

दीवार के मलबे में दबने से वृद्धा की मौत

Wed, 05 Feb 2020 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Critical condition of woman standing beside
रानीगंज के चौहरजन धाम में गिरी दीवाल का मलवा। - फोटो : PRATAPGARH
नलकूप की बोरिंग के दौरान दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। घटना के बाद भगदड़ मच गई। पुलिस ने वृद्धा के शव को मर्चरी में भेज दिया। घायल महिला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के चौहरजन निवासी हिन्द गिरी के घर के करीब नलकूप की बोरिंग हो रही थी। जहां मजदूरों के साथ ही घर के लोग भी खड़े थे। इस बीच पड़ोस की रहने वाली शारदा देवी (65) पत्नी कृष्ण कुमार गिरि बर्तन व कपड़ा धुलने के लिए सई नदी की ओर जा रही थी। हिन्द गिरी के घर के नीचे वह बोरिंग देखने के लिए रुक गई। चूंकि हिन्द की पत्नी कंचन गिरि (35) पहले से ही खड़ी थी। उसके पास जाकर शारदा भी रुक गई। अचानक दस फिट की ऊंचाई पर हिन्द के मकान की चहारदीवारी भरा भराकर नीचे गिर पड़ी।
विज्ञापन

जिसके मलबे में शारदा व कंचन दब गई। यह देख काम कर रहे मजदूर बोरिंग बंद कर भाग निकले। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने मलबा हटाकर शारदा व कंचन को बाहर निकाला। आनन-फानन में दोनों को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने शारदा को मृत घोषित कर दिया। कंचन को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। शारदा के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। इधर पुलिस ने शव को मर्चरी में बंद कर दिया। कुछ देर में परिवार के लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरिंग की हलचल से गिरी दीवार
बुधवार की सुबह से नलकूप की बोरिंग हो रही थी। सई नदी के किनारे हो रही बोरिंग देखने के लिए ग्रामीण भी आ जा रहे थे। चूंकि ट्रैक्टर के जरिए बोरिंग हो रही थी। इसलिए आसपास की जमीन में कंपन भी हो रहा था। घटना के बाद काम करने वाले मजदूर भाग निकले। मलबे में दबने से मजदूर बाल-बाल बच गए।

शारदा को मौत खींच ले गई कंचन के पास
हिन्द गिरी के घर के करीब से ही सई नदी में जाने के लिए रास्ता था। शारदा कपड़ा व बर्तन धुलने के लिए हमेशा सई नदी की ओर ही जाती थी। हर दिन की तरह बुधवार को भी वह जा रही थी। बोरिंग के करीब खड़ी कंचन को देख वह अचानक वहां चली गई। ग्रामीणों का कहना था कि शारदा को उसकी मौत खींच ले गई।

रानीगंज के चौहरजन धाम में दीवाल गिरने से मृत महिला शारदा देवी। फाइल फोटो

रानीगंज के चौहरजन धाम में दीवाल गिरने से मृत महिला शारदा देवी। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed