{"_id":"594424b54f1c1b40718b47c8","slug":"crimr-in-mahuli-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे संचालक के घर दबंगों का धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे संचालक के घर दबंगों का धावा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपुर देवसरा के महुली गांव में डीजे बजाने के विवाद को लेकर डीजे संचालक के घर पर धाबा बोलकर सगे भाइयों की जमकर पिटाई के साथ महिलाओं को भी पीटा गया तथा जेवर छीन लिए गए। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर लूट व मारपीट की मामला दर्ज किया गया है। इधर रामगंज निवासी बाइक सवार युवक को भी रंजिश में मारपीट कर दस हजार लूट लिए गए।
महुली गांव निवासी वीरेन्द्र कुमार खरवार ने देवसरा पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि दो दिन पूर्व बारात में डीजे बजाने के दौरान कुछ विवाद गांव के ही योगेश यादव से हुआ था। जिसको लेकर वह अपने चार साथियों संग उसके दरवाजे पर रात 10 बजे आ धमके और उसके भाई नारेन्द्र को पूछने लगे उसकी नामौजूगदी बताने पर अपने साथियों संग उसकी तथा भाई सुरेन्द्र की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उनकी भाभी रीमा पत्नी सुरेन्द्र बचाव को आई तो उसे भी पीटने लगे वह घर में घुस गई तो वहां भी हमला बोलकर गले की चैन छीन लिया तथा कपड़े फाड़ कर अश्लील हरकत भी की।
दबंगई की इस तहरीर पर पुलिस ने चार के विरूद्ध लूट, मारपीट, धमकी का मामला दर्ज किया है। इधर देवसरा के ही रामगंज बाजार निवासी राजेश कुमार अग्रहरी को दो दिन पूर्व अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने बाजार जा रहा था। रास्ते में बरचौली नहर पर राहुल कुमार यादव निवासी बरचौली अपने दो साथियों संग रोककर उस पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान दस हजार नगदी, व सोने की चैन भी छीन ले गए। घायल की तहरीर पर पुलिस ने लूट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।