{"_id":"fe7382ead6ef89bb8821e47cb491292b","slug":"young-man-dies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में करंट से जल मरा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में करंट से जल मरा युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Wed, 10 Dec 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल गए एक युवक के ऊपर हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। इससे उसकी मौके पर ही जलने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुंडा कोतवाली के शेखपुर आशिक गांव निवासी शिवकुमार (30) बुधवार की दोपहर अपनी ससुराल गया था। ससुराल के लोग उसकी खातिर बात कर रहे थे। वह दरवाजे पर बैठा ससुरालीजनों से बातचीत कर रहा था। इस बीच ससुरालीजन घर के भीतर किसी काम से गए और ऊपर से गुजरा बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर शिवकुमार के ऊपर गिर गया। हाईटेंशन करेंट की चपेट में आने से वह जलने लगा। उसकी चीख सुनकर ससुरालीजन दौड़े लेकिन नजारा देख लोगों की रूह कांप उठी। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी विद्युत उपकेंद्र को देकर सप्लाई बंद कराई। तब तक शिवकुमार जलने के कारण काल के गाल में समा चुका था। हृदयविदारक दृश्य देख ग्रामीणों का कलेजा मुंह को आ गया। मनहूस खबर शिवकुमार के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखते ही दहाड़ें मारकर बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुंडा कोतवाली के जमेठी गुलाम का पुरवा गांव निवासी राम मनोहर यादव (52) दो दिन पहले घर से गायब हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार की दोपहर गांव के करीब कुंए में एक शव उतराता हुआ दिखाई पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। लोगों ने उसकी पहचान राम मनोहर के रूप में की। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। परिजनों ने आशंका जताई कि राममनोहर की हत्या कर शव कुंए में फेंका गया है। घटना की बाबत परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।