फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   women sucide in property disput

संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाहिता ने आग लगाकर दी जान

Mon, 13 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 13 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
women sucide in property disput
crime
पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुई तकरार से नाराज विवाहिता ने घर के भीतर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। इलाज के लिए ले जाने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसे बचाने में पति भी झुलस गया। लालगंज कोतवाली के बेलहा निवासी रामलखन का विवाह छह साल पहले अमरावती (32) के साथ हुआ था। रामलखन कुछ दिनों पहले अपने माता-पिता से अलग रहने लगा। पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर आए दिन सास-ससुर व अमरावती के बीच तकरार होती रहती है। रविवार को भी उनके बीच बंटवारे को लेकर कहासुनी होने लगी। इससे नाराज होकर अमरावती अपने कमरे में गई और केरोसिन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया।
विज्ञापन


घर से धुआं उठता देख रामलखन भीतर की ओर भागा। देखा तो अमरावती आग से घिरी थी। पत्नी की आग बुझाने के लिए उसने जान की बाजी लगा दी। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग भी दौड़कर मौके पर पहुंचे और रामलखन के साथ मिलकर आग बुझाने लगे। आग बुझाने के दौरान रामलखन के दोनों हाथ जल गए।  लोग गंभीर रूप से झुलसी अमरावती को इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था कर ही रहे थे कि उसकी सांसे थम गईं। घटना की खबर मिलते ही प्रभारी कोतवाल अमित पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि किसी ने कोई तहरीर नही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed