{"_id":"57c1d71e4f1c1baf1cd4f9ec","slug":"women-did-in-hospitol","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर भड़के परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत पर भड़के परिजनों ने किया हंगामा
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरी चराने को लेकर हुए विवाद के बाद महिला की पिटाई के दस दिनाें बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव घर पहुंचा तो आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर परिजनाें ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के बहुत समझाने और आरोपियाें की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
सांगीपुर के नौवानार सिलौधी निवासी रेखा देवी(28) पत्नी मनोज वर्मा का देवर मिन्नर वर्मा 16 अगस्त को बकरी चराने के लिए गांव के किनारे गया था। इस दौरान उसकी बकरी पड़ोसी गांव सेमरी देऊम पूरब के हरकेश वर्मा का पौधा खा गई। इस पर हरकेश, भोला समेत परिजन मिन्नर की पिटाई करने लगे। जानकारी पर रेखा अपने देवर को बचाने पहुंची तो उसे भी पीटा गया। मामले में हरकेश समेत चार के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई थी। रेखा की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।
शव घर पहुंचा तो ग्रामीण व रिश्तेदार आक्रोशित हो गए। जानकारी पर सांगीपुर एसओ गया प्रसाद शुक्ल मौके पर पहुंचे और पहले से दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाते हुए आरोपियाें की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। नामजद आरोपी भोला को घर से गिरफ्तार कर लिया। इस पर ग्रामीण व परिजनों का आक्रोश शांत हुआ और वे अंतिम संस्कार के लिए रवाना होगए। उधर एसओ गया प्रसाद शुक्ल ने बताया कि मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।