फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   women beaten in patti

पट्टी में घर में घुसकर महिलाओं को पीटा

Thu, 01 Sep 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Thu, 01 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
पट्टी इलाके के रेड़ीगारापुर गांव में गुरुवार रात पुराने विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों को पीटा। इसमें सात लोग जख्मी हो गए। सूचना के बाद पट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। दो वर्गों के बीच का मामला होने से गांव में तनाव है। इसे देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली के रेड़ीगारापुर निवासी इबरार (18) का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। गुरुवार रात इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में बहस के बाद बात बिगड़ गई। दूसरे वर्ग से कई लोग एकजुट होकर पहुंचे और इबरार के घर पर हमला बोल दिया। महिलाओं के साथ घर में जो मिला उसे पकड़कर पीटा गया। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ भी की। घरेलू सामान के साथ चारपाई आदि तोड़ डालीं। घर के बगल स्थित मीट की दो दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई। गुमटियों को भी हमलावरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


मारपीट में इबरार, रुस्तम, आफताब, फारुख, हलीम, नूरजहां को चोटें आईं। सभी को अस्पताल ले जाया गया। मारपीट के दौरान सब्जी विक्रेता केदार भी जख्मी हो गया। दो वर्गों के बीच बवाल और मारपीट की खबर से पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। आननफानन में पट्टी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। सूचना मिलने पर एसडीएम पट्टी रतिभान वर्मा भी मौके पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बवालियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक मुकदमा नहीं दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed