फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   wall falls, child died

दीवार ढहने से मासूम की मौत

Thu, 28 Sep 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 28 Sep 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इससे वहां खेल रहे दो बच्चे मलबे में दब गए। लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक बच्चे की मौत हो चुकी थी। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  कधंई थाना क्षेत्र के शीतलागंज बाजार निवासी मुस्लिम अहमद का कच्चा मकान काफी समय से जर्जर हालत में था। उसे गिराया जा रहा था। गुरुवार शाम मुस्लिम अहमद की बेटी सलमा बानो का बेटा नूमान (6) वर्ष व शमा का बेटा अयान (4) घर के सामने खेल रहे थे। अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर पड़ी। जिसमे दोनों मासूम दब गए। हल्ला-गुहार पर बाजार के लोग पहुंच गए। मिट्टी हटाकर अयान को तत्काल निकाल लिया गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं नूमान की मिट्टी के ढेर में दबने के कारण मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कंधई पुलिस ने नूमान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed