फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   girl died of high t=voltage current

हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से युवती की मौत

Tue, 19 Sep 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 19 Sep 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
girl died of high t=voltage current
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 भोर में भाभी के साथ खेत की सिंचाई करने गई युवती 11 हजार वोल्ट के टूटे तार की की चपेट में आ गई। इससे उसका शरीर झुलसने लगा। यह देख उसकी भाभी शोर मचाते हुए घर की ओर भागी। थोड़ी देर में परिजन और मोहल्ले के तमाम लोग भी मौके पर पहुंच गए। फोन से बिजली कटवाकर शव बाहर निकाला गया। कुछ देर में लोगों ने सड़क जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें समझाकर शंात करा दिया गया।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र के कुसेमर गांव निवासी पूजा (20) पुत्री राधेश्याम बचपन से ही अपने मौसा बेनी प्रसाद पटेल के घर तिलौरी कुंडा में रहती है। सोमवार भोर में खेत की सिंचाई करने के लिए पूजा अपनी भाभी के साथ गई थी। रात में ही खेत के ऊपर से गए हाईटेंशन लाइन का तार खंभे से टूटा हुआ था। इसमें करंट प्रवाहित हो रहा था, लेकिन वह धान के पौधों के ऊपर होने के कारण दिखाई नहीं पड़ रहा था। अंधेरा होने के कारण पूजा ने टार्च की रोशनी में काम कर रही थी इसी बीच वह तार की चपेट में आ गई। इससे वह झुलसने लगी। धुआं निकलता देख उसके साथ आई भाभी डर गई और शोर मचाते हुए भागी। मोहल्ले में लोगों को हादसे की जानकारी दी तो लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को पता चला कि उसकी मौत तार में प्रवाहित हो रहे करंट से हुई है। इस पर विद्युत विभाग के लोगों को फोन कर बिजली कटवाई गई। इसके बाद शव सड़क के पास लाकर रखा गया। शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई लोग विद्युत विभाग पर आक्रोशित हो गए। सूचना पर मृतका की मां भी मौके पर आ गई। अपनी बेटी के शव को देखकर वह रोने लगी। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन गांव के ही लोगों ने उन्हें शांत कराया। सूचना पर पुलिस के साथ ही विद्युत विभाग के एसडीओ और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। एसडीओ ने मृतका पूजा की मां से मिले तो वह फफक पड़ी। एसडीओ ने उन्हें सांत्वना दी और कहा कि उसे पांच लाख रुपये तक की मदद मिल सकती है। अधिकारियों के मदद के आश्वासन के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed