{"_id":"59b42e9b4f1c1bf17f8b567b","slug":"was-came-for-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की नीयत से गांव में घुसे बदमाश को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या की नीयत से गांव में घुसे बदमाश को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या करने की नीयत से गांव में घुसे बाइक सवार बदमाश को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। घटना को लेकर रातभर गांव में अफरातफरी मची रही। मामले में गांव के ही एक व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध है। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई। मामला पट्टी कोतवाली के दोनई गांव का है।
दोनई गांव में शुक्रवार रात लगभग 11 बजे अचानक संगीता देवी पत्नी अरुणेश सिंह के घर तीन लोग बाइक से पहुंचे और अंदर घुसने लगे। इस दौरान संगीता ने विरोध कर शोर मचाना शुरू कर दिया। दो युवकों ने उसे दबोच लिया। तभी पड़ोसी भी शोर मचाते हुए वहां पहुंच गए। ग्रामीण भी जुट गए। गांव के लोगों की घेराबंदी देख बदमाश भागने लगे। दो बदमाश भागने में सफल हो गए, लेकिन उनके एक साथी को ग्रामीणों ने दौड़ाकर धर दबोचा और जमकर धुनाई कर दी। मामले की जानकारी डॉयल 100 व कोतवाली पट्टी में दी गई। पकड़े गए युवक की बाइक बिना नंबर की थी और उसकी पहचान ब्रजेश कुमार पुत्र राजेंद्र पाल निवासी जंगलिया थाना मोतिगर सुल्तानपुर के रूप में हुई। ग्रामीणों ने मामले में गांव के कुछ लोगों की भूमिका संदिग्ध बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित संगीता देवी के दिए प्रार्थनापत्र पर गांव के बीडीसी सदस्य, चौकीदार सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हैं। मामले में दो अन्य को नामजद करतें हुए तहरीर दी गई है। संगीता का आरोप है कि यह लोग हत्या करने की नीयत से आए थे। इस घटना को पांच माह पूर्व हुई दुष्कर्म की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।