{"_id":"57b603fd4f1c1b363c6eaff0","slug":"viligers-attack-to-police-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा, पथराव
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
police lathicharge on protester
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानधाता/देल्हूपुर। मानधाता और इलाहाबाद की सीमा पर गुरुवार सुबह वांछित शातिर बदमाश दिलबहार को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस को देखते ही उसने शोर मचा दिया कि अपराधी उसकी हत्या करने आए हैं। इस पर बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने पुलिस टीम को खदेड़ लिया। पथराव भी किया जिससे पुलिस टीम को भागना पड़ा। इस बीच मौका पाकर शातिर फरार हो गया। जानकारी पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एसओ ने आसपास के गांवों में तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
मानधाता थाना क्षेत्र के कुल्हीपुर निवासी दिलबहार शातिर अपराधी है। पुलिस के मुताबिक वह कई घटनाओं में वांछित चल रहा है। गुरुवार की सुुबह पुलिस को पता चला कि वह अपने घर पर मौजूद है। उसे पकड़ने के लिए हल्का दरोगा कल्बे अब्बास अपने साथ दो सिपाहियों को लेकर कुल्हीपुर की ओर रवाना हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घर के बाहर दरवाजे पर बैठे दिलबहार को देख पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने के लिए घेर लिया। पुलिस से बचने के लिए वह घर की ओर भागा। पुलिस भी पीछे-पीछे दौड़ी। खुद को घिरते देख उसने बदमाशों के दौड़ाने का शोर मचाना शुरू कर दिया। बांका जलालपुर व जद्दोपुर के बीच में वह भागने के दौरान तालाब में फंस गया। पुलिस ने उसे घेर लिया, लेकिन तब तक बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।
सादी वर्दी में रहे पुलिसकर्मी खुद का परिचय बताने की कोशिश करते रहे, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। पुलिसकर्मी पीछे हटे, इस बीच दिलबहार रफूचक्कर हो गया। एसओ राजकिशोर ने बताया कि पुलिस टीम पर पथराव की बात गलत है। दूसरे गांव के लोगों की मदद के चलते शातिर बदमाश भागने में कामयाब हो गया।