{"_id":"5a09d73b4f1c1bd9538bce3f","slug":"victim-did-complain-from-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों की गुंडई, युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाहियों की गुंडई, युवक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आला अधिकारी भले ही पुलिसकर्मियों को अनुशासन का पाठ सिखाते रहें लेकिन उनकी आदतों में सुधार नहीं होने वाला है। सोमवार को सिपाहियों ने खुलेआम गुंडई की। एटीएम से रुपये निकालने के लिए लाइन तोड़ने से टोकने पर सिपाही ने अपने साथियों के साथ युवक को पीट दिया। जिसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देने के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा।
फतनपुर थाना क्षेत्र के वीरापुर निवासी विजय तिवारी सोमवार को अपने साथी के साथ बाइक से शहर आया था। वह दोपहर में राजापाल चौराहे के करीब यूनियन बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए कतार में खड़ा हो गया। रुपये निकालने वालों की अधिक भीड़ थी। विजय की मानें तो लाइन में बीस से अधिक लोग रुपये निकालने के लिए लगे थे। तभी वर्दी पहने हुए एक सिपाही पहुंचा। वह रुपये निकालने के लिए एटीएम में घुसने लगा जिसका उसने विरोध किया। दूसरे लोगों ने भी विरोध को जायज ठहराया। उस वक्त सिपाही विजय को घूरता हुआ वहां से चला गया। कुछ देर में सिपाही अपने दो वर्दीधारी साथियों के साथ पहुंचा और विजय को पीटने लगा। आसपास के लोगों ने विरोध किया तो हमलावर सिपाहियों को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद आरोपी वहां पहुंचे एक दरोगा की बाइक पर बैठकर चौक घंटाघर की ओर चला गया। घटना की जानकारी मिलने पर मकंद्रूगंज पुलिस चौकी के सिपाही पहुंचे। जानकारी करने के बाद जब बात सिपाहियों से जुड़ी मिली तो वे शांत हो गए। सिपाहियों की पिटाई से घायल विजय शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलने कार्यालय गया। इस बाबत सीओ सिटी राम आशीष यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।