फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Vegetable vendor was killed in revenge shot

सब्जी विक्रेताको रंजिश में मारी थी गोली

Tue, 20 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 20 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor was killed in revenge shot
प्रतापगढ़। बेगमवार्ड चौराहे के करीब थोक सब्जी विक्रेता मोहम्मद अरशद (24) को रंजिश में मोहल्ले के ही लोगों ने गोली मारी थी। आरोपियों को पकड़ने में असफल पुलिस परिजनों को कोतवाली उठा लाई। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी के दुकान में तोड़फोड़ की है। क्षेत्र में तनाव है।
विज्ञापन


घोसियाना बेगमवार्ड निवासी अरशद पुत्र मोहम्मद आमीन रविवार रात बेगमवार्ड चौराहे के पास पहुंचा था। वहां मोहल्ले के ही कुछ लोगों से कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर तमंचा निकाला लिया गया तो अरशद भागने लगा। इस बीच फायर हो गया और गोली अरशद की जांघ को चीरते हुए निकल गई।
विज्ञापन


इससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। अरशद के साथी और परिजन फायर की आवाज सुनकर दौड़े तो हमलावर भाग निकले। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया था। घटना से आक्रोशित लोगों ने बेगमवार्ड चौराहे के पास आरोपी की चाय पान की दुकान क्षतिग्रस्त कर दी। इस पर मकंद्रूगंज पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख लोग वहां से हट गए। कोतवाली पुलिस ने घायल सब्जी विक्रेता के भाई मोहम्मद आजम की तहरीर पर मोहल्ले के गुड्डू माया, छोटू, महाराज पुत्रगण खटाई और जीशान पुत्र पप्पू डेंजर के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस सभी की तलाश में भी निकली, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। इसके चलते आरोपियों के परिजनों को पुलिस कोतवाली उठा लाई। शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा ने बताया कि परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेगमवार्ड चौराहे पर सब्जी विक्रेता को गोली मारने की खबर मिलने के बाद मकंद्रूगंज चौकी की चीता मोबाइल घटनास्थल पर पहुंची। लोगों से पूछताछ के बाद सिपाही सतीशचंद्र गुप्ता एक आरोपी को पकड़ने के लिए घर में घुस गया। एक कमरे से आरोपी निकला और सिपाही के ऊपर कुर्सी फेंकी। अपने को बचाते हुए सिपाही उसे दबोचने के लिए दौड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सिपाही की पकड़ में आरोपी आ भी गया, लेकिन दरवाजे के पास अंधेरा होने से उसने सिपाही को धक्का दे दिया। इससे सिपाही गिर पड़ा और आरोपी भाग निकला।

सब्जी विक्रेता अरशद के ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोपी गुड्डू माया का नाम भले ही शहर के लोगों के लिए नया हो लेकिन पुलिस और ई-लाटरी के जाल में फंसे लोगों के लिए बहुत पुराना है। वह ई-लॉटरी का बेताज बादशाह है। सब्जी विक्रेता अरशद को गोली मारने के मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है। इसमें गुड्डू माया व उसके दो भाई आरोपित हैं। जबकि तीसरा उसके धंधे में सहयोग करने वाला जीशान भी आरोपियों में है। घटना के बाद पूरे शहर में गुड्डू माया की ही चर्चा रही। बेगमवार्ड के लोगों की मानें तो गुड्डू माया का नाम पुलिस और ई-लॉटरी से जुड़े लोगों के लिए नया नहीं है।


पुराने धंधेबाजों को पुलिस की मदद से किनारे कर ई-लॉटरी के क्षेत्र में अपना पैर जमा रखा है। कोतवाली पुलिस की हिरासत में जीशान का ससुर भी गुड्डू माया के ई लॉटरी के जाल में अपने दामाद के फंसने की बात करता रहा। शहर के स्टेशन रोड, विक्रम चौराहा, जेल रोड तिराहा, रोडवेज बस अड्डा समेत आठ स्थानों पर गुड्डू माया के एजेंट सुबह से लेकर शाम तक ई-लॉटरी का बेरोकटोक संचालन करते रहते हैं। सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नही है। यदि ऐसा है तो वह कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed