{"_id":"57d2f9154f1c1b255631aae0","slug":"upload-the-marrage-photo-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्रा से शादी कर व्हाट्सएप पर डाली फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता छात्रा से शादी कर व्हाट्सएप पर डाली फोटो
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सऐप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी कोतवाली के आशापुर गांव से सप्ताह भर पूर्व गायब नाबालिग छात्रा को ढूंढने में पुलिस फेल रही। उधर, आरोपी युवक ने छात्रा के साथ शादी की फोटो व्हाट्सएप पर डालकर पुलिस को चुनौती दे डाली है। उसने गांव के कई लोगों के मोबाइल पर शादी की तस्वीरें भेजी हैं। आशापुर गांव से एक नाबालिग छात्रा एक सितंबर को घर से बाहर निकली और शाम तक घर नहीं लौटी।
परिजनों की तहरीर पर गांव के ही दो लोगों के अलावा एक अन्य व्यक्ति को नामजद करते हुये पास्को पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इधर आरोपो युवक ने छात्रा से शादी की तस्वीरें गांव के लोगों के मोबाइल पर भेज दी।