{"_id":"5c0428d7bdec22417c728d37","slug":"uncontrolled-dumpster-stole-students-angry-people-stabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित डंपर ने छात्र को रौंदा, नाराज लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित डंपर ने छात्र को रौंदा, नाराज लोगों ने लगाया जाम
pratapgarh
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से घर जा रहे आईटीआई के छात्र को अनियंत्रित डंपर ने जामताली पुल के पास रौंद दिया। उसकी बाइक डंपर में फंस गई। चालक भागने के चक्कर में बाइक सहित छात्र को दूर तक घसीटता रहा। जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। घटना के बाद देर से पहुंची पुलिस को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। आरोपी चालक को पकडने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद ढाई घंटे बाद जाम खत्म हुआ।
थाना क्षेत्र के मऊडंड़िया निवासी प्रेम कुमार दूबे (23) वर्ष पुत्र अमरनाथ दूबे जौनपुर में आईटीआई का छात्र है। रविवार दोपहर में वह बाइक से घर जा रहा था। जामताली पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे छात्र व उसकी बाइक डंफर में फंस गई। चालक दूर तक उसे घसीटता रहा।
जिससे छात्र के दोनों पैर टूट गए। घटना के बाद चालक डंफर छोडक़र फरार हो गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायल छात्र को अस्पताल भेजा। सूचना के बाद भी काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने से नाराज लोगों ने रानीगंज- पट्टी मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस को जमकर खरीखोटी सुनाई। रानीगंज थाना प्रभारी ने आक्रोशित ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया। छात्र की हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज रेफर किया गया है।