फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two roadways buses, half dozen chuthills

रोडवेज की दो बसों में भिड़ंत, आधा दर्जन चुटहिल

Wed, 18 Jul 2018 11:59 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 18 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
कार से बचने की कोशिश में रोडवेज बस ने सामने जा रही दूसरी बस को टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार आधा दर्जन सवारियां मामूली रूप से चुटहिल हो गईं। इधर हादसे में 25 लोगों के घायल होने की खबर जिला अस्पताल पहुंची तो पूरी इमरजेंसी ही खाली करा दी गई। पुलिस के साथ ही डाक्टर भी अलर्ट हो गए, लेकिन कोई भी घायल नहीं आया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के हंडौर चौराहे के करीब लखनऊ से प्रतापगढ़ की ओर आ रही आलमबाग डिपो की बस ने सामने से जा रही दूसरी बस को ओवरटेक किया। तभी सामने से कार आ गई। जिससे बचने के चक्कर में चालक का बस से नियंत्रण खो गया। बस ने सामने जा रही बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बसों में सवार लोग चीख पड़े। आधा दर्जन यात्री चुटहिल हो गए। बाद में दूसरी बस से सभी को रवाना किया गया। इधर बस एक्सीडेंट की खबर जिला अस्पताल पहुंच गई। जिसमें 25 लोगों के बुरी तरह घायल होने की सूचना दी गई। इसे देखते हुए आनन-फानन में जिला अस्पताल की इमरजेंसी खाली करा दी गई। रास्ता खाली कराने के लिए पुलिस अलर्ट हो गई। इमरजेंसी घंटी बजने के बाद डाक्टर भी पहुंच गए, लेकिन एक घंटे बाद भी कोई नहीं आया। जिसके बाद जाकर डाक्टरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed