फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   two parties came infront of

जमीन के विवाद में दो पक्ष हुए आमने-सामने

Thu, 27 Dec 2018 12:31 AM IST
pratapgarh Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
रखहा। जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने उठा ले गई। कंधई थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय निवासी अधिवक्ता प्रदीप सिंह और पड़ोसी सुरेश सिंह से आबादी की जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को तय समय पर पट्टी तहसील से राजस्व टीम और दोनों पक्षों के अधिवक्ता जमीन की नापजोख कराने लगे। दोनों पक्षों में भूमि की सीमा को लेकर विवाद होने लगा। विवाद बढ़ता देख दोनों पक्षों से दर्जनों लोग आमने-सामने हो गए। कहासुनी के दौरान एक दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा गोली मारने की धमकी दी जा रही थी। बवाल होता देख राजस्व विभाग की टीम चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने उठा ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed