{"_id":"6968d79c0b7ab890e2df4da0634f1e0f","slug":"two-men-shot-bled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन दो युवकों को गोली मारी, लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन दो युवकों को गोली मारी, लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बरहुआ भोजपुर निवासी अमरजीत सरोज (30) और मोनू (22) को रंजिशन पड़ोसी ने गोली मार दी। दोनों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बरहुआ भोजपुर निवासी अमरजीत सरोज मंगलवार रात संदीप सिंह के भट्ठे के पास स्थित आटा चक्की पर मोबाइल चार्ज करने के लिए साथी मोनू पुत्र लालजी के साथ बाइक से निकला। भट्ठे से कुछ पहले ही रंजिश को लेकर घात लगाए बैठे फूलचंद्र पटेल पुत्र सुदामा पटेल ने उसे देखते ही फायर कर दिया। गोली अमरजीत के सिर और सीने पर और मोनू के सिर और नाक पर लगी।
फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुचे। इससे पहले हमलावर भाग निकला। गोली लगने से घायल दोनों युवकों को रात में ही जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया। अमरजीत की पत्नी पूजा सरोज की तहरीर पर पुलिस ने फूलचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पूजा का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर मुकदमा चल रहा है। वहीं घटना को लेकर बुधवार सुबह से गांव में तनाव था। पुलिस ने गांव में ही डेरा डाल दिया।