फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   girl raped

दुकान के सामने से अपहरण कर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 25 Oct 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 25 Oct 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
दुकान के सामने बैठी एक युवती का मारुति वैन सवार दो अज्ञात युवकों ने तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया। अज्ञात जगह ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती को तमंचे की बट से पीटा और कपड़े फाड़ दिए। अगले दिन युवती को रास्ते में कार से धकेल कर आरोपी भाग निकले। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।  
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक बाजार में रविवार शाम करीब सात बजे एक कारोबारी की तकरीबन बीस साल की बेटी दुकान के सामने बैठी थी। इस बीच मारुति वैन सवार दो युवक युवती का मुंह दबाकर ले गए। आरोपियों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों युवक भोर में अज्ञात जगह पहुंचे और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती को तमंचे की बट से पीटा और कपड़े भी फाड़ दिए। गैंगरेप के बाद सोमवार दोपहर युवती को वैन से दोनों आरोपी निकले। रास्ते में सुनसान जगह पर उसे धकेलकर आरोपी भाग निकले। बाद में युवती बस से किसी तरह घर पहुंची। परिजनों को आपबीती सुनाई । मंगलवार को युवती परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और अपहरण कर गैंगरेप की तहरीर दी। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है। उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ की जा रही है। अफसरों को जानकारी देने के बाद जो निर्देश मिलेगा, कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed