{"_id":"5b69af404f1c1b40368b4762","slug":"two-lakh-rupee-loot-with-tiny-branch-oprator2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े टाइनी शाखा में घुसकर बदमाशों ने पौने दो लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े टाइनी शाखा में घुसकर बदमाशों ने पौने दो लाख लूटे
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
news
- फोटो : pratpgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार तीन बदमाशों ने मंगलवार को दुस्साहस का परिचय देते हुए आधे घंटे के भीतर लूट की दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दे दिया। डेरवा जैसे भीड़भाड़ वाले बाजार में टाइनी शाखा के भीतर घुसकर तीन बदमाशों ने पौने दो लाख रुपये लूट लिए। आधे घंटे बाद गजराही अस्पताल के पास तीन बदमाश तमंचा सटाकर टाइनी शाखा संचालक से 57 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिसकर्मियों से इलाके के बदमाशों के बारे मेें जानकारी ली।
जेठवारा थाना क्षेत्र के भावनपुर निवासी विपिन शुक्ला ने डेरवा बाजार त्रिपाठी नगर में इलाहाबाद बैंक की टाइनी शाखा खोल रखी है। मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे वह ग्राहकों से लेन-देन कर रहे थे। इस बीच बाबूगंज की ओर से सफेद अपाची सवार तीन बदमाश पहुंचे। एक बाइक पर बैठा रहा। दो बदमाशो ने टाइनी शाखा के भीतर घुसकर दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने विपिन को तमंचा सटा दिया। ग्राहकों की ओर भी असलहा ताना। एक बदमाश ने विपिन का मोबाइल तोड़ दिया। कैश काउंटर की चाभी छीनकर बदमाश 1.76 लाख रुपये लूटकर बाहर निकले। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बदमाशों ने दो फायर भी किया। फिर बाबूगंज की ओर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट से व्यापारियों में खौफ समा गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसओ जेठवारा व चौकी इंचार्ज डेरवा मौके पर पहुंचे। वह बदमाशों की तलाश कर रहे थे कि तभी पता चला कि जेठवारा के गजराही के पास एक और टाइनी शाखा संचालक से लूट हो गई। गजराही निवासी बालेंद्र मिश्रा पुत्र रमेशचंद्र मिश्रा सरायआनादेव बाजार स्थित बीओबी बैंक से 57 हजार रुपये निकालकर अपनी टाइनी शाखा पर आ रहा था। गजराही अस्पताल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे तमंचा सटाकर 57 हजार लूट लिए। लूट की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी शिवाजी शुक्ला व सीओ सदर रमेशचंद्र ने गजराही पहुंचकर टाइनी शाखा संचालक से घटना की बाबत पूछताछ की। एसपी ने जेठवारा और स्वॉट टीम को बदमाशों की धरपकड़ का निर्देश दिया।
डेरवा चौकी प्रभारी को हटाने की मांग पर अड़े संचालक
जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार के टाइनी संचालक स्वयं प्रकाश शुक्ल, मोहित तिवारी, शशांक मिश्र, वेदप्रकाश तिवारी, दिलीप शुक्ल ने पुुलिस अधीक्षक के सामने पुलिस की निष्क्रियता पर आवाज उठाई। लोगों ने एसपी से कहा कि चौकी इंचार्ज डेरवा अपराधियों को संरक्षण देते हैं। टाइनी संचालक स्वयं प्रकाश शुक्ल ने बताया कि एक महीने पहले किसी ने शाखा बंद न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी तहरीर थाने में दी गई, लेकिन मामले की जांच करने वाले चौकी इंचार्ज ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। क्षेत्र के सभी टाइनी शाखा संचालकों ने चौकी प्रभारी को हटाए जाने तक अपना काम-काज ठप रखने का निर्णय लिया है। एसपी ने घटना का खुलासा करने के साथ ही चौकी प्रभारी को हटाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
किराना व्यापारी को लूटने वाले बदमाशों की संख्या भी थी तीन
डेरवा बाजार में टाइनी शाखा कार्यालय में घुसकर पौने दो लाख रुपये लूटने वाले तीन बदमाशों ने सफेद अपाची का प्रयोग किया था। सोमवार की रात में भी तीन बदमाशों ने शमशेरगंज बाजार में किराना व्यापारी से 15 हजार रुपये लूट ले गए थे। खास बात यह रही कि घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश डायल 100 के सामने से भागे। मैसेज मिलने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने तीन सवारी को रोकना बेहतर नहीं समझा।
जिले में टाइनी शाखा संचालकों से लगातार हो रही लूट

- 18 जनवरी को पट्टी टाइनी शाखा संचालक वासुदेव वर्मा को गोली मारकर पौने दो लाख लूटे
- 19 फरवरी को टाइनी शाखा संचालक से साहबगंज बाजार में 50 हजार की लूट
- 19 मार्च को लोनी नदी पुल के पास टाइनी शाखा संचालक रवि सिंह से 40 हजार व मोबाइल लूटा
- 1 जून को मानधाता के सिवरा में बदमाशों ने टाइनी शाखा संचालक मनोज से सवा लाख लूटे
- 14 जून को मानधाता के गाजीपुर के रहने वाले टाइनी शाखा संचालक ओंकारनाथ से 20 हजार की लूट