फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   two child die

गड्ढे में डूबने से दो बालक की मौत

Sat, 07 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 07 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
two child die
गड्ढे में डूबने से दो बालक की मौत - फोटो : डेमो पिक
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव में शनिवार को अवैध तरीके से मिट्टी खोदने से बने गड्ढे में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई। दोनों शौच के लिए गए थे। पैर फिसलने से एक बालक गड्ढे में जा गिरा। उसे बचाने के प्रयास में उसका चचेरा भाई भी डूब गया। दोनों को बचाने के लिए गांव का एक युवक गड्ढे में कूदा, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वह भी डूबने लगा। हालांकि तब तक शोरगुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे उसे किसी तरह बाहर निकाल लिया। बाद में बांस के माध्यम से दोनों शवों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव के किनारे से एक नहर गई है। इसके बगल गांव के ही एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले कई ट्राली मिट्टी निकाली थी। इससे वहां नाले के आकार का बड़ा सा गड्ढा बन गया था। नहर में पानी आने पर गड्ढा भी लबालब हो गया।
विज्ञापन


शनिवार को करीब 11 बजे गांव का राजकुमार (11) पुत्र किशोरे सरोज, कमलेश (12) पुत्र शिवरतन सरोज व संजय (11) पुत्र राजू सरोज बकरी चराने के लिए निकले थे। इस बीच कमलेश और राजकुमार शौच के लिए गड्ढे के पास चले गए। अचानक कमलेश का पैर फिसल गया और वह गहरे गड्ढे में चला गया। उसे डूबते देख राजकुमार बचाने के लिए बढ़ा तो वह भी गड्ढे में गिरकर डूबने लगा। यह देख संजय शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागा। हल्ला-गुहार सुनकर गांव के लोग दौड़े। इस दौरान थोड़ी दूरी पर रहे गांव के राजा टेलर ने दोनों बच्चों को बचाने के लिए गड्ढे में छलांग लगा दी, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वह भी डूबने लगा। हालांकि तभी पीछे से पहुंचे गांव के लोगों ने रस्सी फेंककर उसे बचा लिया। इसके बाद बांस के माध्यम से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। बच्चों का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर एसडीएम कुंडा जेपी मिश्र व संग्रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed