{"_id":"bd261252843c3949bab4b360d4b4c14d","slug":"truck-thrashed-the-priest-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने पुजारी को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने पुजारी को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 28 Jul 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। साइकिल से सामान खरीदने जा रहे एक पुजारी को ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गड़वारा-दहिलामऊ रोड पर जाम लगा दिया। इसको लेकर पुलिस और ग्रामीणों में तकरार हुई। एसडीएम के हस्तक्षेप पर लोग शांत हुए और जाम हटाया। इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
अंतू थाना क्षेत्र के रमगढ़ी निवासी उमाशंकर ओझा (55) पुजारी थे। पूजापाठ कराने के साथ उन्होंने घर में परचून की दुकान भी खोल रखी थी। सोमवार सुबह वह साइकिल से दुकान के लिए सामान खरीदने शहर जा रहे थे। गायघाट रोड पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उमाशंकर की साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मीराभवन पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
इनके साथ तमाम ग्रामीण भी थे । आक्रोशित लोगों ने दहिलामऊ-गड़वारा मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे तमाम लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। सिविल लाइंस पुलिस के साथ ही प्रभारी कोतवाल रामऔतार वर्मा भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं थे। ग्रामीणों और पुलिस के बीच तकरार होती रही। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम जेपी मिश्र ने ग्रामीणों से बातचीत कर मृतक के आश्रितों को पांच लाख की सहायता दिलाने और चालक की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण माने और जाम समाप्त किया।