{"_id":"5bdf42b0bdec2269827d5049","slug":"truck-hit-father-daughter-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो; प्रतापगढ़।
पत्नी और दो बच्चों को के साथ ससुराल से घर लौट रहे युवक की बाइक में बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी हालत नाजुक देख डाक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। हादसा रविवार को नवाबगंज इलाके के ऐंठू गांव के पास हुआ। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
रायबरेली जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के निरंजनपुर खुर्रमपुर निवासी राजकुमार (35) पुत्र चंदेराम सरोज की सुसराल प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रायसमसपुर गांव में है। चार दिन पूर्व उसकी पत्नी पूनम उर्फ लाली (32) अपने बेटे नैतिक (8) व पुत्री रिया (6) के साथ मायके में अपने बीमार भाई आशीष को देखने आई थी। रविवार को राजकुमार ससुराल पहुंचा। वह बच्चों और पत्नी के साथ बाइक से घर के लिए निकला। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ऐंठू के पास लालगंज-आलापुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक चारों लोगों को कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोडक़र भाग निकला। राजकुमार और उसकी पुत्री रिया सडक़ पर ही तड़पने लगे।
थोड़ी देर बाद ही दोनों की मौत हो गई। पूनम और नैतिक को कुंडा सीएचसी ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। हालांकि थोड़ी देर बाद पुलिस के समझाने पर लोग मान गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर पिता-पुत्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई देवराज ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ऐंठू गांव में दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने मोड़ पर ब्रेकर न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने बांस बल्ली और ईंट-पत्थर रखने के साथ ही ट्रैक्टर भी रास्ते में खड़ा कर दिया। हालांकि जल्द ही जाम समाप्त हो गया। इस दौरान बवाल की आशंका में बड़ी गाडिय़ों को कुसुवापुर रेवली की तरफ से खनवारी भेज दिया गया। नवाबगंज के ऐठूं गांव के पास हुई दुर्घटना में राजकुमार व उसकी पुत्री की मौके पर मौत होने से नाराज ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
एक तरफ बांस बल्ली और ईंट रख दी गई तो दूसरी तरफ एक ट्रैक्टर खड़ा कर दिया गया। लोगों का कहना था कि अगर यहां ब्रेकर होता तो यह दुर्घटना न होती। जाम लगने की सूचना पर कुंडा, मानिकपुर, संग्रामगढ़ की भी पुलिस के साथ ही सीओ और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान प्रमुख बीएन सिंह कई प्रधानों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया। करीब एक घंटे जाम के दौरान वाहनों की भीड़ बढ़ी तो बवाल की आशंका से पुलिस ने उन्हें रेवली मोड़ से कुसुआपुर होते हुए खनवारी के लिए रवाना कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की तलाशी ली। उसमें 19000 रुपये मिले। जिसे कब्जे में ले लिया गया।