फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Truck crushes two home guards, one dies

ट्रक ने दो होमगार्डों को कुचला, एक की मौत

Fri, 09 Feb 2018 11:25 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 09 Feb 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
हथिगवां थाने में तैनात दो होमगार्ड गुरुवार रात ट्रक की चपेट में आ गए। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात हुई घटना की सूचना पर कौशाम्बी की पुलिस ने घायल को सिराथू अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


हथिगवां थाना क्षेत्र के किलहनापुर गांव निवासी शिवाकांत शुक्ला (45) व बाघराय के बिहार बाजार निवासी सुरेंद्र बहादुर यादव (40) होमगार्ड हैं। इन दिनों हथिगवां थाने में उनकी तैनाती है। गुरुवार रात में दोनों की ड्यूटी हथिगवां थाना क्षेत्र के कानपुर-बनारस हाइवे पर लगी थी। देर रात दोनों गंगा पुल के पास मौजूद थे। इस दौरान पुल के पास कौशाम्बी जनपद में एक ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस पर दोनों बाइक से उसका निरीक्षण करने के लिए जा थे। पुल के पास ही किसी ट्रक से भूसी गिरी हुई थी। जिस पर बाइक फिसल गई। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। इससे सुरेंद्र बहादुर यादव की मौके पर ही मौत हो गई और शिवाकांत गंभीर रूप से घायल हेा गया। सूचना पर कौशाम्बी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवाकांत को सिराथू अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद हथिगवां थाने में सूचना दी गई। उधर मृत होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी पर शिवाकांत के परिजन भी सिराथू अस्पताल पहुंच गए। उधर, सुरेंद्र की मौत की खबर बिहार बाजार पहुंची तो उसके घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed