{"_id":"59e254354f1c1b6d548b7499","slug":"truck-collide-with-loader","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक से टकराकर मैजिक पलटी, वृद्धा की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर ट्रक से टकराकर मैजिक पलटी, वृद्धा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर गोड़ें पालीटेक्निक के करीब सामने से आ रही ट्रक की टक्कर लगने के बाद मैजिक गड्ढे में पलट गई। जिससे उसमे सवार वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई। मैजिक पर सवार दस लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। चार लोगों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाज के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया।
सुलतानपुर से शनिवार की सुबह एक मैजिक सवारियां लेकर प्रतापगढ़ आ रही थी। मैजिक में दूसरे जिलों के लोग भी यात्रा कर रहे थे। मैजिक इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग से होते हुए गोड़ें गांव के करीब पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक ने मैजिक में टक्कर मार दिया। जिससे मैजिक बगल गड्ढे में पलट गई। मैजिक पलटते ही उसमे सवार लोग चीखने चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों के अलावा राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंचे। मैजिक में फंसे लोगों को बाहर निकालने लगे। इस बीच मौका पाकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर चिलबिला पुलिस मौके पर पहुंची। इसके पहले स्थानीय लोग घायलों को दूसरे वाहन सेश अस्पताल भेजने लगे। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज करने में जुट गए। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस सभी की मदद करने के साथ ही परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। डाक्टरों ने घायल फातिमा (60) पत्नी जमालुद्दीन निवासी कहैनिया थाना कंधई को मृत घोषित कर दिया। उसका बेटा सुभान अली (42) गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुमित्रा (45) पत्नी मेवालाल निवासी गोबरी थाना अंतू, नन्हेखान (70) निवासी बेलसौना थाना पीपरपुर जनपद अमेठी, संजय (33) पुत्र रामनेवाज निवासी भैसहिन थाना पीपरपुर अमेठी, चंद्रधारी यादव (45) निवासी आजमगढ़, बिजमा देवी (45) पत्नी अरविंद पाल निवासी गोलापुर कंधई को भी अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए सुभान अली, सुमित्रा और चंद्रधारी को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने परिजन रोने बिलखने लगे।