{"_id":"5aa9730e4f1c1bc0078b544f","slug":"truck-accident-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के सामने ट्रक ने पूर्व प्रधान को कुचला, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के सामने ट्रक ने पूर्व प्रधान को कुचला, रेफर
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के सामने सवारी बैठा रही बस के करीब से निकलने के दौरान बेकाबू ट्रक ने पूर्व प्रधान को कुचल दिया। लोगों के शोर मचाने के बावजूद चालक ट्रक में फंसे पूर्व प्रधान को घसीटता रहा। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी पर हंगामा किया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया।
नगर कोतवाली के महुआर के पूर्व प्रधान राजेंद्र तिवारी (63) बुधवार को शहर की ओर आ रहे थे। भंगवाचुंगी चौराहे पर सवारियां भरने के लिए बस खड़ी थी। उन्होंने बाइक पर पीछे बैठी पत्नी को नीचे उतार दिया। इसके बाद धीरे से बाइक आगे बढ़ाने लगे। बस के करीब निकलने के दौरान बगल से पहुंचे ट्रक ने पूर्व प्रधान की बाइक को अपने चपेट में ले लिया। ट्रक के अगले चक्के से पूर्व प्रधान का पैर कुचल गया और वह बुरी तरह घायल हो गए। ट्रक में फंसे पूर्व प्रधान काफी दूर तक घसीटते रहे। आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। बाद में लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच घटना से आक्रोशित लोग हंगामा करने लगे। वे नो इंट्री के समय में ट्रकों के आवागमन पर नाराजगी जताने लगे। पुलिस ने चालक व ट्रक को कब्जे में ले लिया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया।