फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   To lure the woman thirty thousand thugs

महिला को लालच देकर ठग लिए तीस हजार

Wed, 25 Mar 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 25 Mar 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
महिला को लालच देकर उचक्कों ने उसके तीस हजार रुपए उड़ा दिए। महिला के रोने बिलखने पर पुलिस मौके पर आई और महिला को लेकर थाने गई। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरा निवासी पुष्पा पत्नी रमेश इन दिनों अपने मायके में है। बुधवार की सुबह वह बैंक आफ बड़ौदा की ढखवा शाखा पर तीस हजार की रकम जमा करने आई थी। वह जमा पर्ची भर रही थी कि इस बीच तीन युवक उसके करीब आए और उसे यह लालच दिया कि उन लोगों को बाहर जाना है। वे उसे एक लाख पचास हजार रुपए देकर जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन लोगों को किसी काम से जल्दी जाना है। इसलिए वे तीस हजार रुपए काटकर शेष रकम उनके खाते में जमा कर दे। उन लोगों ने महिला को लंबी लाइन का बहाना बताकर उसे अपने झांसे में ले लिया। महिला उनके चक्कर में आ गई और तीस हजार उन लोगों को दे दिया। रुपए मिलते ही वे रफूचक्कर हो गए। जैसे ही महिला ने रकम गिनने के लिए नोटों की गड्डी खोली तो दंग रह गई। ऊपर पांच सौ के नोट और नीचे सादे कागज मिले। खुद को ठगे जाने का एहसास होने पर महिला रोने लगी और शाखा प्रबंधक के पास अपनी घटना बताई। उन्हाेंने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। साथ ही महिला को ठगने वाले तीनों युवकों की सीसीटीवी फुटेज मौजूद होने की भी बात बताई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed