फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   tiney branch in the sight of criminals

लुटेरों के निशाने पर टाईनी शाखा और बैंक

Thu, 06 Dec 2018 12:14 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Thu, 06 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले में टाईनी शाखा और बैंक लुटेरों के निशाने पर हैं। अंतू इलाके के जगेशरगंज स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक की गोबरी शाखा में बदमाशों ने करीब तीन महीने पहले डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। नकाबपोश छह बदमाश कैशियर की पिटाई कर छह लाख रुपये लूट ले गए थे। इस घटना के तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वहीं नौ साल पहले बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक के गेट पर मुनीम को गोली मारकर 36 लाख रुपये लूट लिए थे। बदमाशों की निगाह हमेशा बैंक के कैश पर रहती है।
विज्ञापन


जिले के बैंकों पर बदमाशों की नजर टिकी हुई है। खासतौर से उन बैंकों पर जहां सुरक्षाकर्मियों की तैनाती नहीं हुई है। 14 सितंबर को जगेशरगंज स्थित गोबरी ग्रामीण बैंक के कैशियर की पिटाई कर बदमाशों ने छह लाख रुपये लूट लिए थे। 24 सितंबर को लालगंज के लीलापुर में तमंचे के बल पर टाईनी शाखा संचालक से 45 हजार लूट लिए। 15 नंवबर को लालगंज में टाईनी शाखा संचालक से दो लाख की लूट हुई थी। उसी रात में कंधई के गोई में ट्रक चालक को बदमाशों ने लूट लिया था। 18 नवंबर को कंधई इलाके में टेंपो चालक कल्लन को बदमाशों ने गोलीमारकर हजारों रूपये लूट लिए थे। उसी रात में कंधई में रिटायर्ड दरोगा शंभु कुमार शुक्ला के घर डकैती डाली।
विज्ञापन


19 नवंबर को जेठवारा में साधन सहकारी समिति तारापुर के सचिव राजेश वैश्य से 5.25 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया। नौ साल पहले नगर कोतवाली के बाबागंज में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में भंगवाचुंगी स्थित बाइक एजेंसी के मुनीम दीपक सिंह को गोली मारने के बाद बदमाश 36 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले थे। नवाबगंज थाना क्षेत्र में परियावां स्थित एसबीआई में 19 अप्रैल 2017 को बदमाशों ने शहर से कैश लेकर पहुंची वैन को निशाना बनाया। सुरक्षाकर्मी होमगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। कैश बाक्स लूटने में नाकाम बदमाश सुरक्षाकर्मी की लाइसेंसी बंदूक लूट ले गए थे। बाघराय थाना क्षेत्र के पंवासी में घुसकर बदमाश 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।  फतनपुर थाना क्षेत्र में ग्रामीण बैंक में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed