{"_id":"57224d544f1c1bb938a92376","slug":"three-die-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ने ली तीन की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ने ली तीन की जान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग जगह हुईं दुर्घटनाओं में बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। महेशगंज थाना क्षेत्र के सांभरपुर नरियावां गांव निवासी वीरन यादव (35) अपने दो साथियों अरुण व गुड्डू के साथ बुधवार देर रात बाइक से कहीं जा रहा था। इस दौरान परियावां गांव के पास एक ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन पहुंचे और तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से वीरन को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान वीरन की मौत हो गई। गुड्डू और अरुण का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
कुंडा कोतवाली के चौसा गांव निवासी अशोक कुमार निर्मल अपने परिवार के साथ हीरागंज स्थित नायरदेवी धाम में दर्शन करने आया था। दुरदुरैया के कार्यक्रम में सभी महिलाएं व्यस्त हो गईं। इस दौरान उसकी पांच वर्ष की बेटी कशिश खेलते हुए हीरागंज बाजार में रोड पर चली आई। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के पाइकगंज परियावां बाजार निवासी राजबहादुर (45) पुत्र श्यामलाल सोनकर रिक्शा चलाता था। बुधवार की देर शाम वह रिक्शा लेकर घर आ रहा था। इस दौरान हरदेव नगर के पास अज्ञात वाहन ने उसके रिक्शे में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस उसे ऊंचाहार अस्पताल ले गई, जहां से उसे रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया। रायबरेली में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे उसके परिजनों में चीखपुकार मच गई। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए रायबरेली भेजा गया है।