{"_id":"57d2f5a74f1c1b5d78317f1d","slug":"three-days-three-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन के भीतर तीन हत्याएं, दहला जिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन के भीतर तीन हत्याएं, दहला जिला
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते कुछ दिनों से शांत चल रहे बेल्हा में फिर गोलियां तड़तड़ाने लगी हैं। लगातार वारदातों से अपराध का पारा चढ़ गया है। बीते तीन दिन के भीतर ही जिले में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस की तमाम कवायदों के बाद भी अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इससे लोग सहमे हुए हैं।
6 सितंबर की रात मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुशाहिलडीह बुलाकीपुर गांव निवासी किसान श्रीराम पाल की ट्यूबवेल पर सोते समय गला काटकर हत्या कर दी गई। इसी रात रानीगंज के जरियारी निवासी केवड़ा सिंह को उनके नाती ने ही लाइसेंसी बंदूक से उड़ा दिया। इसी तरह प्रापर्टी डीलिंग के विवाद में आठ सितंबर को नगर कोतवाली के मीराभवन के पास पूर्व प्रधान अभयप्रताप सिंह उर्फ भानू सिंह के सिर में गोली मारी गई। आठ सितंबर को ही देर रात नगर कोतवाली के सिटी कस्बे में दधिकांधो मेले में झांकी को लेकर हुए विवाद में दो लोगों को गोली मारने के साथ्ा ही बीसों राउंड फायरिंग की गई। एक सितंबर को पट्टी के रेड़ीगारापुर में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक बस्ती पर हमला बोल दिया। मारपीट में जख्मी रामकेदार हरिजन की बाद में मौत हो गई। 6 सितंबर को रानीगंज के दहेर खुर्द निवासी राकेश सिंह पर फायरिंग की गई।
लूट और रंगदारी मांगने की भी कई घटनाएंः बीते सप्ताह भर से जिले में सिर्फ हत्या और फायरिंग की घटनाएं ही नहीं हुईं, बल्कि लूट और व्यापारियों से रंगदारी मांगने के भी कई मामले सामने आए। पांच सितंबर को मानिकपुर के त्रिलोचनपुर गांव के प्रधानपति को बदमाशों ने सरेआम तमंचा सटाकर दो लाख की रंगदारी मांगी।इसी रात जेठवारा के आशापुर गांव के पास बोलेरो सवारों ने मैजिक से सामान लेकर आ रहे व्यापारियों को लूट लिया। दो को परियावां में तीन बदमाशों ने राजेश अग्रहरि के घर में घुसकर उसकी पत्नी को तमंचा दिखाकर लूटपाट की। पुलिस ने इस मामले में सिर्फ मारपीट का मामला दर्ज किया। पट्टी में भी व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आ चुका है।