फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thieves took crawling house in broad daylight

दिनदहाड़े मकान खंगाल ले गए चोर

Thu, 11 Dec 2014 11:42 PM IST
Updated Thu, 11 Dec 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
Thieves took crawling house in broad daylight
 नगर कोतवाली के भंगवा गांव में दिनदहाड़े चोर मकान खंगाल ले गए। अटैची तोड़कर 42 हजार नकद और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


भंगवा गांव निवासी निजामुद्दीन व उसके बेटों ने शहर में सैलून खोल रखा है। गुरुवार को सभी दुकान पर थे। घर की महिलाएं दोपहर में कपड़ा धोने के लिए हैंडपंप पर चली गईं। दो घंटे बाद महिलाएं घर लौटी तो सन्न रह गईं। घर के भीतर अटैची टूटी पड़ी थी। उसमें रखा 42 हजार नकद और जेवरात गायब थे। यह देख महिलाएं शोर मचाने लगी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। निजाम के घरवालों की बात सुनने के बाद ग्रामीण चोरों की खोजबीन करने लगे। हालंाकि काफी प्रयास के बाद भी कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर निजाम भी घर पहुंचा। इस बीच लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के सिपाही पहुंचे और छानबीन के बाद लौट गए। दिनदहाड़े हुई घटना से ग्रामीणों में दहशत है। निजाम ने अपने बेटे मोहम्मद रमजान की शादी कर रखी है। विवाह के लिए दो दिन पहले वह जेवरात खरीद कर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed