फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   theft ob bike in hospital

मरीज को भर्ती कराने के दौरान उचक्कों ने उड़ा दी बाइक

Sun, 10 Mar 2019 12:08 AM IST
pratapgarh Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 10 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। घायल राहगीर को अस्पताल पहुंचाना उस समय शिक्षक को भारी पड़ गया, जब उसकी बाइक अस्पताल से उचक्का लेकर फरार हो गया। शिक्षक मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली का चक्कर लगा रहा है, मगर पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


अंतू इलाके के कुशहा स्थित शिवराम इंटरमीडिएट कालेज में ओमप्रकाश यादव सहायक अध्यापक के रूप में तैनात हैं। कुशहा में सड़क के किनारे उनका मकान है। सात मार्च की शाम करीब आठ बजे उनके घर के करीब एक बाइक सवार कुत्ते से टकराकर घायल हो गया। शिक्षक ने एंबुलेंस बुलाई और गांव के एक व्यक्ति को एंबुलेंस में बैठाकर वह जिला अस्पताल भर्ती कराने पहुंच गए। इमरजेंसी में दिखाने के बाद डाक्टरों ने सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया। घायल बाइक सवार को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराने के बाद अपनी बाइक वार्ड के पीछे खड़ी करके दवा देने गए थे। उसी समय उचक्कों ने बाइक गायब कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed