फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   the youngman shot dead in the field

खेत में चारा काट रहे युवक को मारी गोली

Mon, 08 Oct 2018 06:49 PM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Mon, 08 Oct 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
the youngman shot dead in the field
गोली
खेत में मवेशी के लिए चारा काटते समय बाइक सवार लोगों ने युवक को गोली मार दी। गोली उसके दाहिने कंधे के नीचे लगी। इस मामले में रानीगंज पुलिस ने ग्राम प्रधान व उसके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। मौके पर पहुंचे सीओ रानीगंज काफी देर तक छानबीन करते रहे। घायल युवक को डॉक्टरों ने उपचार के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रानीगंज के दहेरखुर्द निवासी कृष्णमणि दुबे (35) पुत्र रमाशंकर दुबे किसानी करता है। सोमवार की सुबह वह मवेशियों के लिए खेत में चारा काटने गया था। आरोप है कि तभी बाइक पर सवार होकर ग्राम प्रधान तुलसीराम अपने भाई काशीराम और भोलेराम के साथ पहुंचा। उन लोगों ने खेत में चारा काट रहे कृष्णमणि दुबे के ऊपर फायर झोंक दिया। गोली उसके दाहिने कंधे के नीचे जा लगी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। जिससे बाइक सवार हमलावर भाग प्रजापतिपुर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


खून से लथपथ कृष्णमणि दुबे को परिजन बाग में ले गए। युवक को गोली मारने की खबर पर रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी ले गई। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। यहां उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ रानीगंज रमेशचंद्र मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों के साथ ही ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। इस संबंध में सीओ रानीगंज रमेशचंद्र ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है, तहरीर मिलने पर ग्राम प्रधान तुलसीराम, उसके भाई काशीराम व भोलेराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के दहेरखुर्द में गोली से घायल कृष्णमणि दुबे खून से लथपथ खेत में तड़प रहा था। परिवार के लोगों ने 108 को सूचना दी, लेकिन  चार घंटे बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। घायल को पुलिस जीप से अस्पताल भेजा गया। इससे लोगों में आक्रोश है।
 
रानीगंज थाना क्षेत्र के दहेरखुर्द में युवक को गोली मारने की सूचना पर रानीगंज पुलिस के साथ डायल 100 के वाहन के अलावा पट्टी व कंधई की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से लेकर पीड़ित के घर तक पुलिस फोर्स मौजूद रही।


रानीगंज थाना क्षेत्र के दहेरखुर्द में कृष्णमणि दुबे व वर्तमान प्रधान तुलसीराम के बीच कुछ माह पूर्व विवाद हो गया था। जिसमें प्रधान की तहरीर पर कृष्णमणि दुबे समेत चार लोगों के खिलाफ रानीगंज थाने में एससी-एसटी का मुकदमा लिखा गया है। तब से दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व की जंग छिड़ी हुई है। चर्चाओं पर यकीन करें तो प्रधान तुलसीराम पहले पूर्व प्रधान बबलू सिंह और कृष्णमणि दुबे के खेमे का ही था। बाद में उनके बीच मनमुटाव हो गया। जिसे लेकर मारपीट हो गई। अब सुलह समझौते के लिए प्रधान पर दबाव बनाया जा रहा था। उनके बीच बिजली के पोल पर लगे उपकरण को खुलवाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed