{"_id":"b936e17cd174c7d19b0af3bcca92e7a9","slug":"the-young-woman-killed-by-hanging-in-prithviganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वीगंज में युवती ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पृथ्वीगंज में युवती ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
पृथ्वीगंज। नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज बाजार के व्यापारी गोपालचंद उमरवैश्य की बेटी पूजा (19) ने सोमवार शाम फांसी लगाकर जान दे दिया। परिजनों ने उसका शव फंदे से उतारा लेकिन तब तक पुलिस भी पहुंच गई। लोग शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया।
पूजा बीए की छात्रा थी। उसका पिता कपडे़ की दुकान चलाता है। शाम को पिता व परिवार के अन्य लोग दुकान पर मौजूद थे तभी पूजा ने घर के भीतर छत के पंखे से फांसी लगा ली। परिवार लोगों ने उसे देखते ही नीचे उतारा लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी। कुछ ही देर में वहां बाजार के लोगाें की भीड़ जमा हो गई और पृथ्वीगंज पुलिस चौकी के कर्मियाें को घटना की भनक लग गई। चौकी प्रभारी आलोक सिंह मौके पर पहुंचे तो लोग शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने लगे।
हालांकि चौकी प्रभारी ने सभी की बात अनसुनी कर शव अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि करीब ही पुलिस चौकी होने के बाद भी किसी ने सूचना नहीं दी। शव भी पंखे से उतार लिया था। मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।