फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The young man sleeping in the room attacked with sharp weapons

कमरे में सो रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला

Sun, 10 Jun 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 10 Jun 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
घर के भीतर कमरे में सो रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला कर हमलावर भाग निकला। खून से लतपथ युवक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के धरौली मुफरिद निवासी प्रतीक सिंह (22) पुत्र सुरेश सिंह शनिवार की रात घर के एक कमरे में सो रहा था। उसके बगल बड़ा भाई प्रशांत सिंह व सोफे पर नाना लाल बहादुर सो रहे थे। कमरे की एसी चल रही थी। करीब दो बजे अज्ञात हमलावर घर के भीतर घुसा। उसने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से लगातार हमलावर ने कई प्रहार किए। हमले से प्रतीक जाग गया और उसने धारदार हथियार पकड़ लिया। जिससे उसके हाथ की उंगली भी कट गई।
विज्ञापन


उसकी चीख सुनकर भाई प्रशांत जाग गया। तब तक हमलावर वहां से भाग निकला था। शोर शराबा होने पर परिवारीजन खून से लथपथ प्रतीक को लेकर जिला अस्पताल भागे। यहां डाक्टरों ने उसकी दशा गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची कोहड़ौर पुलिस घटना की छानबीन करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाना ने बताया कि कमरे की एसी चल रही थी और दरवाजा भीतर से बंद था। जिसके चलते कोई बाहरी भीतर प्रवेश नहीं कर सकता था। यह भी संभावना जताई जा रही है कि हो सकता है रात में कोई उठा रहा हो और दरवाजा बंद करना भूल गया हो। फिलहाल युवक पर हमले को लेकर हर कोई दंग है। एसओ कोहड़ौर ने बताया कि प्रतीक पिता के कालेज में शिक्षण कार्य देखता है। हमले की छानबीन की जा रही है। अब वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed